MP Local Fund Audit Recruitment 2026: दिव्यांगजन विशेष भर्ती अभियान में सहायक संपरीक्षक, सहायक ग्रेड-3 और भृत्य सह फर्राश के 20 पद

संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा, मध्य प्रदेश, भोपाल ने “विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान” के तहत सहायक संपरीक्षक, सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-3 (संविदा) और भृत्य सह फर्राश के कुल 20 पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है। ये पद केवल दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन पंजीकृत डाक (Registered Post) से भेजने हैं आवेदन 10 नवंबर 2026 से शुरू हैं और अंतिम तारीख 9 दिसंबर 2026 है।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
विभागसंचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा, मध्य प्रदेश
भर्ती का नामविशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान
विज्ञप्ति की तारीख6 नवंबर 2026
विज्ञप्ति क्रमांक1/1422366/2026/2221
कुल पद20
आवेदन का तरीकाऑफलाइन (पंजीकृत डाक) और QR कोड से Google Form में जानकारी
आवेदन की अंतिम तारीख9 दिसंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइटlfa.mp.gov.in

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतारीख
विज्ञप्ति जारी6 नवंबर 2026
आवेदन शुरू10 नवंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख (डाक से)9 दिसंबर 2026
मूल दस्तावेज परीक्षण: सहायक संपरीक्षक28 दिसंबर 2026
मूल दस्तावेज परीक्षण: सहायक ग्रेड-3, सहायक ग्रेड-3 (संविदा), भृत्य सह फर्राश29 दिसंबर 2026

9 दिसंबर 2026 के बाद डाक से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

पद, रिक्तियां, वेतनमान और योग्यता

क्र.पद का नामकुल पदवेतनमानशैक्षणिक योग्यता
1सहायक संपरीक्षक13₹25,300 से ₹80,500 (7वें वेतनमान में लेवल-6)कला, विज्ञान या वाणिज्य में स्नातक
2सहायक ग्रेड-32₹19,500 से ₹62,000 (7वें वेतनमान में लेवल-4)हायर सेकेण्डरी (पुरानी प्रणाली) या हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण और अन्य अनिवार्य अर्हताएं
3सहायक ग्रेड-3 (संविदा)1न्यूनतम ₹19,500 (7वें वेतनमान में लेवल-4)हायर सेकेण्डरी (पुरानी प्रणाली) या हायर सेकेण्डरी स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा (10+2) उत्तीर्ण और अन्य अनिवार्य अर्हताएं
4भृत्य सह फर्राश4₹15,500 से ₹49,000 (7वें वेतनमान में लेवल-1)आठवीं कक्षा उत्तीर्ण
कुल20

दिव्यांगता श्रेणी के अनुसार रिक्तियां

पदVH (दृष्टि बाधित और कम दृष्टि वाले)EH (बहरे और कम सुनने वाले)LD (लोकोमोटर डिसेबिलिटी)MD (ऑटिज्म, बौद्धिक दिव्यांगता, स्पेसिफिक लर्निंग डिसेबिलिटी, मानसिक बीमारी और बहुविकलांगता)कुल
सहायक संपरीक्षक324413
सहायक ग्रेड-300112
सहायक ग्रेड-3 (संविदा)00011
भृत्य सह फर्राश11114

LD श्रेणी में सेरेब्रल पाल्सी, कुष्ठ रोग मुक्त, एसिड अटैक पीड़ित और मस्कुलर डिस्ट्रॉफी वाले उम्मीदवार शामिल हैं।

सहायक ग्रेड-3 और सहायक ग्रेड-3 (संविदा) के लिए अन्य अनिवार्य शर्तें

  1. MAP-IT द्वारा आयोजित कम्प्यूटर दक्षता प्रमाणीकरण (CPCT) परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  2. निम्न में से किसी एक संस्था से कंप्यूटर डिप्लोमा होना जरूरी है:
    • UGC से मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से डिप्लोमा
    • UGC से मान्यता प्राप्त किसी भी मुक्त विश्वविद्यालय से डिप्लोमा
    • DOEACC से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा
    • शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज से मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स
    • शासकीय ITI द्वारा एक वर्षीय “कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA)” प्रमाण पत्र
  3. कंप्यूटर डिप्लोमा के अलावा ये योग्यताएं भी मान्य होंगी: BE (CSE/IT), MCA, BCA, MSc (IT/CS), BSc (IT/CS), M.Tech, ME, या AICTE से अनुमोदित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लिकेशन या इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)।

आवेदन कैसे करें?

  1. आवेदन पत्र का प्रारूप और आवश्यक शर्तें विभाग की वेबसाइट (lfa.mp.gov.in) या सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की वेबसाइट (sparsh.mp.gov.in) से देखें।
  2. आवेदन पत्र भरकर पंजीकृत डाक से कार्यालय समय में नीचे दिए पते पर भेजें।
  3. आवेदन 9 दिसंबर 2026 तक कार्यालय में पहुंचना चाहिए।
  4. पात्र उम्मीदवारों की मेरिट सूची बनेगी। पद संख्या के अधिकतम दो गुना उम्मीदवारों को ऊपर बताई तारीखों पर मूल दस्तावेज परीक्षण के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन भेजने का पता और संपर्क

संचालनालय, स्थानीय निधि संपरीक्षा प्रकोष्ठ, सतपुड़ा भवन, द्वितीय तल, खण्ड-ग, भोपाल

फोन: 0755-2570857
ईमेल: addidirifabpl@mp.gov.in

महत्वपूर्ण लिंक्स (Important Links)

जरूरी लिंक्सडायरेक्ट लिंक
संचालनालय स्थानीय निधि संपरीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट (आवेदन का प्रारूप)lfa.mp.gov.in
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (SJMIS)यहाँ क्लिक करें
MPJob24 WhatsApp चैनल से जुड़ेंJoin WhatsApp Channel

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

प्रश्न 1: यह भर्ती किसके लिए है?
उत्तर: केवल दिव्यांगजन उम्मीदवारों के लिए, विशेष दिव्यांगजन भर्ती अभियान के तहत।

प्रश्न 2: कुल कितने पद हैं?
उत्तर: 20 पद (सहायक संपरीक्षक के 13, सहायक ग्रेड-3 के 2, सहायक ग्रेड-3 (संविदा) का 1 और भृत्य सह फर्राश के 4)।

प्रश्न 3: आवेदन कैसे करें?
उत्तर: पंजीकृत डाक से आवेदन भेजें ।

प्रश्न 4: आवेदन की अंतिम तारीख क्या है?
उत्तर: 9 दिसंबर 2026।

प्रश्न 5: भृत्य सह फर्राश के लिए योग्यता क्या है?
उत्तर: आठवीं कक्षा उत्तीर्ण।

नोट: किसी भी जानकारी की पुष्टि के लिए आधिकारिक विज्ञप्ति जरूर पढ़ें।

रोज़ाना नई भर्ती और सरकारी नौकरी अपडेट पाने के लिए हमारा WhatsApp चैनल जॉइन करें।

ऐसी ताज़ा सरकारी नौकरी अपडेट के लिए पढ़ते रहें mpjob24.com

Scroll to Top